फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sat, 23 Mar 2019 12:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत
पीलीभीत। शहर के गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के निकट साइकिल सवार 22 वर्षीय युवक बुधवार को ट्रेन की चपेट में आ गया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शहर में स्थित काशी राम कालोनी के ट्रांसपोर्ट नगर का रहना वाला था।
विज्ञापन

शहर के काशीराम कालोनी निवासी 22 वर्षीय मुकेश पुत्र शिव शंकर परिवार में अकेला होने के चलते घर पर ही रहता है। उसके माता-पिता दोनों की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। बुधवार करीब पांच बजे रंग खेलने के बाद मुकेश साइकिल पर सवार होकर शहर के निकट गौहनिया गांव निवासी अपनी बुआ राजो देवी के घर होली मिलने के लिए निकला था। शहर से निकलते ही गौहनिया रेलवे क्रासिंग उस समय बंद था। जिस पर मृतक फाटक के किनारे से साइकिल को पार करने का प्रयास करने लगा। इसी बीच टनकपुर से पीलीभीत की ओर आ रही ट्रेन संख्या 55376 ने उसे साइकिल समेत अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक बुरी तरह कट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं करीब एक घंटे तक ट्रेन भी रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed