फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जंगरौली में पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़ दो पुलिस कर्मी घायल

जंगरौली में पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़ दो पुलिस कर्मी घायल

Sat, 23 Mar 2019 12:28 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
जंगरौली में पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़ दो पुलिस कर्मी घायल
पीलीभीत। होलिका दहन स्थल को लेकर जंगरौली गांव में ठीक होली के दिन जमकर बवाल हुआ। विवाद के चलते तय समय पर बुधवार रात होलिका दहन नहीं किया गया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर बृहस्पतिवार को होलिका दहन कराया। इसके बाद पूर्व प्रधान अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पूर्व प्रधान के समर्थकों ने पुलिस के दो वाहन तोड़ डाले। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलने पर आला अफसर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंची। तभी पथराव करने वाले गांव से फरार हो गए।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के जंगरौली गांव में होलिका दहन स्थल के पास गांव के छोटेलाल ने अपना गैराज बनवा लिया है। उनके गैराज बनाने का पूर्व प्रधान मुरारीलाल विरोध कर रहे हैं। वह होलिका स्थल के पास से गैराज को हटवाने की मांग कर रहे हैं। इस विवाद को लेकर अधिकारी कई बार गांव में बैठकें कर चुके हैं। विवाद का समाधान निकालने के लिए 26 मार्च को गांव में बैठक बुलाई गई थी। इसी विवाद के चलते पुलिस ने 49 लोगों को एक-एक लाख रुपये से मुचलका पाबंद कर रखा है।
विज्ञापन

जंगरौली में बुधवार रात होलिका दहन होना था, जो नहीं किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस के समझाने पर शुक्रवार सुबह होलिका दहन कर दिया गया। होलिका दहन के विरोध में पूर्व प्रधान मुरारीलाल अपने समर्थकों संग वहीं धरने पर बैठ गए। वह होलिका स्थल के पास कराए गए निर्माण को अवैध बताते हुए छोटेलाल पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। धरने पर बैठे लोगों ने नारेबाजी करते हुए होलिका दहन में शामिल होने जा रह लोगों को रोकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने पूर्व प्रधान को हटाने की कोशिश की। इसके विरोध में पूर्व प्रधान समर्थकों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। वहां खड़ीं पुलिस की दो गाड़ियां तोड़ दी गईं। पथराव में हेड कांस्टेबल नीरेश कुमार पांडेय और सिपाही अमित कुमार घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही एसपी मनोज कुमार सोनकर, एडीएम बृज किशोर, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। आसपास के थानों की पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस के घेराबंदी करते देख पथराव करने वाले गांव से भाग गए। पुलिस ने गांव में पैदल भ्रमण किया। इसके बाद से गांव में शांति है। एहतियातन वहां शुक्रवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर एसपी सिंह की ओर से 32 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनमें 12 नामजद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed