फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शामली के गाव बुटराड़ी के लोगों का थाने में प्रदर्शन

शामली के गाव बुटराड़ी के लोगों का थाने में प्रदर्शन

Sun, 03 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
शामली के गाव बुटराड़ी के लोगों का थाने में प्रदर्शन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शामली के ग्राम बुटराडी के लोगों ने खेकड़ा थाने में प्रदर्शन कर ससुराल पक्ष के लोगों पर अपनी विवाहिता पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया एवं अनहोनी की आशंका जताकर तहरीर दी।

शामली जनपद के ग्राम बुटराडी निवासी ओमबीर परिजनों के साथ शनिवार की दोपहर खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने परिजनों के साथ प्रदर्शन कर थाना प्रभारी एसपी सिंह से मिले और दी तहरीर में कहा उसने अपनी पुत्री की शादी खेकड़ा निवासी एक युवक के साथ छह वर्ष पूर्व की। जिसके दो बच्चे भी हैं। पुत्री को ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी के कुछ दिनों बाद से तंग करना शुरू कर दिया था और आए दिन उसके साथ मारपीट कर दहेज की मांग कर रहे हैं। अब एक सप्ताह से ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी पुत्री को कही गायब कर रखा है। ससुरावाले उससे किसी को भी मिलने नहीं दे रहे हैं और तहरीर वापस लेकर फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। विवाहिता के पिता ने अपनी पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताकर थाना प्रभारी से विवाहिता पुत्री को जल्द बरामद कराने एवं ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी ने जल्द ही विवाहिता का सकुशल बरामद कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामनिवास, फेरू, कल्लू, नीटू, वेदपाल, अनिल, मेघराज, सुनील, ओमवती, संतोष, पूनम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed