{"_id":"5a96aeea4f1c1b013e8b49aa","slug":"131519824618-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Wed, 28 Feb 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावर लाल में किराए के मकान में रह रहे प्राइवेट शिक्षक बरखेड़ा थाना क्षेत्र के परेवा अनूप गांव निवासी भानुप्रताप पुत्र सोहनलाल ने मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जान देने का कारण पता नहीं चल सका हैं।
गांव परेवा अनूप निवासी सोहनलाल ने बताया कि उनका 27 वर्षीय अविवाहित पुत्र भानुप्रताप नगर के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाता था। वह बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी महेश शर्मा के मकान में काफी समय से किराए पर रहता था। मंगलवार रात अज्ञात कारणों के चलते भानुप्रताप ने कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार-बुधवार मध्यरात्रि एक बजे आहट होने पर मकान मालिक मौके पर पहुंचे। खिड़की से झांककर देखा तो शिक्षक का शव फंदे पर लटकता दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस और शिक्षक के परिवार वालों को दी गई। कुछ ही देर में दोनों मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। परिवार वालों से काफी बातचीत की गई, लेकिन परिवार वाले आत्महत्या करने के पीछे कोई कारण नहीं पता लग सका। कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से कोई ऐसा क्लू नहीं मिल सका है, जिसको आत्महत्या की वजह माना जा सके। पुलिस की टीम सुरागरसी कर रही है।