{"_id":"59ba7db34f1c1b21688b4841","slug":"131505394099-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को पीटा
Updated Thu, 14 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दहेज में बाइक की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटा गया। इसकी सूचना मिलने पर परिवारवाले विवाहिता की ससुराल बातचीत करने पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की गई। ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
बारादरी (बरेली) निवासी गुलफशां पुत्र मुख्तार ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले मोहल्ला पकड़िया निवासी एक युवक से हुई थी। जिससे उसको पांच माह की बेटी है। पिछले काफी समय से पति की ओर से बाइक की मांग की जा रही थी। जिसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। तीन दिन से मारपीट अधिक हो गई। आरोप है कि बुधवार रात को ससुरालवालों ने उसकी कमरे में बंद कर पिटाई की। इसके बाद जल्द मांग पूरी करने की बात पर छोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह बेटी से सूचना मिलने पर बरेली से परिवारीजन पीलीभीत आए। आरोप है कि बातचीत करने पर उनसे भी ससुरालियों ने अभद्रता की। पुलिस को पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर विवाहिता ने कार्रवाई की मांग की। जिसपर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मौके पर पवन मोबाइल को जांच के लिए भेजा है। विवाहिता का मेडिकल कराकर कार्रवाई कराई जा रही है।