{"_id":"59a2b4bb4f1c1b16348b477d","slug":"131503835323-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला लापता छात्र का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला लापता छात्र का शव
Updated Sun, 27 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बर्रामऊ गांव निवासी कक्षा ग्यारह के छात्र योगेंद्र गंगवार पुत्र नरेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात भर लापता रहने के बाद उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। परिवारीजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ निवासी नरेश गंगवार खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा योगेंद्र कस्बा बरखेड़ा के एक प्राइवेट कॉलेज में कक्षा ग्यारह में पढ़ाई करता था। शनिवार देर शाम साढ़े सात बजे वह बिना बताए घर से कहीं चला गया। काफी देर बाद भी उसके वापस न आने पर परिवार वाले चिंतित हो गए और छात्र की तलाश करने लगे। कई जगह तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात भर लापता रहने के बाद रविवार सुबह छात्र योगेंद्र का शव गांव के बाहर एक बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला। फंदा रस्सी से बना हुआ था। पेड़ के पास शराब के खाली पौवे पड़े मिले। खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव लटका देख शोर मचाकर लोगों को जमा कर लिया। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर एसएचओ राजेश कुमार मौर्य, यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर मौका मुआयना किया। परिवारीजनों से जानकारी की गई। जिसमें पिता ने मृतक का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग होने की बात कही। कहा कि इसको लेकर छह माह पूर्व विवाद भी हो चुका है। इसी की रंजिश को लेकर बेटे की हत्या की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसका एक बड़ा भाई प्रशांत और छोटा दिनेश है।
000
मौत के पीछे कोई और कहानी तो नहीं?
छात्र योगेंद्र की मौत के मामले में एक तथ्य ऐसा भी निकलकर सामने आ रहा है। जिससे मौत के पीछे किसी साजिश की ओर इशारा जा रहा है। शव मिलने के बाद परिवारीजन जिस लड़की से प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है। दरअसल उस लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा एक दिन पहले ही बरखेड़ा थाना पर दर्ज कराया गया। इसमें अज्ञात पर कानूनी कार्रवाई कराई गई है। अचानक किशोरी का लापता होना और मुकदमा दर्ज कराए जाने के चंद घंटे बाद ही छात्र की मौत के बीच कोई कनेक्शन तो नहीं? इस पहलू को लेकर भी गांव खासा चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
000
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या और आत्महत्या को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिवार वालों ने अभी कोई आशंका नहीं जताई है, सिर्फ पोस्टमार्टम की मांग की है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणो से संपर्क कर छानबीन पुलिस कर रही है।
- राजेश कुमार मौर्य, एसएचओ बरखेड़ा