{"_id":"596607fb4f1c1b1a1d8b45c7","slug":"131499858939-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने भ्रमण कर परखी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने भ्रमण कर परखी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था
Updated Wed, 12 Jul 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सावन के दौरान मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई चूक न हो, इसके लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने भ्रमण कर व्यवस्थाएं चेक कीं। इस दौरान थाना प्रभारियों को बंदोबस्त सख्त रखने को आवश्यक टिप्स दिए।
बुधवार दोपहर को एसपी काफिले के साथ मंदिरों की सुरक्षा चेक करने पहुंचे। इस दौरान अर्द्धनारीश्वर मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, मनोकामेश्वर आदि मंदिरों में गए। मौका मुआयना कर सुरक्षा बंदोबस्त को चेक किया। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि भक्तों की भीड़ के बीच पुलिस को सादा वर्दी में भी तैनात किया जाए। चोरों के लिए अलग से दस्ते बनाकर कार्रवाई हो। शिवालयों के आसपास के चौराहों पर पिकेट लगाई जाए। इसके बाद कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए मंडी समिति परिसर का भी भ्रमण किया। यहां पर साफ-सफाई और लटके तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद आसाम चौकी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। इस मौके पर एएसपी रोहित मिश्रा, एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव, सदर कोतवाल देशपाल सिंह मौजूद रहे।