फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तेज रफ्तार बस ने बरेली की विवाहिता को कुचला, मौत

तेज रफ्तार बस ने बरेली की विवाहिता को कुचला, मौत

Mon, 19 Jun 2017 05:39 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार बस ने बरेली की विवाहिता को कुचला, मौत
बीसलपुर(पीलीभीत)। पीलीभीत रोड पर गांव जसोली के पास सोमवार को बस की टक्कर से बरेली की एक गर्भवती विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जिला बरेली के गांव मुड़िया ज्योति निवासी लालाराम कश्यप ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी नीरज कुमारी दो दिन पहले बीसलपुर क्षेत्र के गांव जसोली में रहने वाले उनके रिश्तेदार जागनलाल के घर मेहमानी में आई थी। नीरज के साथ उसका दो वर्षीय पुत्र मनोज भी था। नीरज कुमारी सोमवार को सुबह लगभग नौ बजे जसोली के बस स्टैंड पर खड़ी होकर पीलीभीत जाने वाली बस की प्रतीक्षा कर रही थी। पास में उसका पुत्र भी खड़ा था। इसी बीच बीसलपुर से पीलीभीत की ओर जा रही बारातियों भरी तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास में खड़ा उसका पुत्र मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस बिजली के पोल से भी टकरा गई। दुर्घटना में पड़ोस में स्थित पुलिया की एक दीवार भी ढह गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया था। बस में बैठे सभी बाराती भी भाग गए। इसी बीच मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई, सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और मृतका के घर वाले भी पहुंच गए। मृतका के पति लालाराम ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। हलका दरोगा अजय सिंह ने बताया कि लालाराम की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें बस के नंबर का उल्लेख किया गया है और उसके चालक को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस हादसे से मृतका के घर कोहराम मच गया है। गंभीर रूप से घायल मृतका के पुत्र मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

0000
19 पीबीटीपी 3
कार की टक्कर से ठिलिया चालक घायल
बीसलपुर। ईदगाह चौराहे पर सोमवार को कार की टक्कर लगने से वाटर कूलर ले जा रहा ठिलिया चालक घायल हो गया और उसके सारे वाटर कूलर बिखर गए।
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी राजेश कुमार सोमवार को अपनी ठिलिया पर वाटर कूलर लादकर ग्राहकों को सप्लाई करने जा रहा था रास्ते में ईदगाह चौराहे पर पीछे से आई कार की टक्कर लगने से वह घायल हो गया और ठिलिया पर लदे उसके सारे वाटर कूलर सड़क पर बिखर गए। टक्कर होने के बाद चालक कार लेकर पीलीभीत की ओर भाग गया। घायल को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed