{"_id":"5cb4c442bdec2213f01bf85c","slug":"121555350594-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के घायल होने के मामले में एसपी ने सीओ से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के घायल होने के मामले में एसपी ने सीओ से मांगी रिपोर्ट
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
बीसलपुर। हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस जीप की चपेट में आकर आरोपी की पत्नी के घायल होने के मामले में दूसरे दिन एसपी ने सीओ से रिपोर्ट तलब की है। इसमें पूरी घटना का ब्योरा मांगा गया है, ताकि सत्यता सामने आने के बाद उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा सके। इधर, महिला का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। किसी तरह की कोई तहरीर घायल पक्ष की ओर से नहीं दी गई है। कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद रविवार दोपहर को बीसलपुर पुलिस की एक टीम मोहल्ला ग्यासपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर बुंदनशाह को पकड़ने गई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जैसे ही जीप में बैठाया, आरोपी की पत्नी सोनी बेगम ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया था। वह पुलिस जीप के आगे लेट गई थी। इस बीच पुलिस के जीप आगे बढ़ाते ही सोनी बेगम चपेट में आकर घायल हो गई थीं। इसके बाद पुलिस पर आरोपी की पत्नी को कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगा। इसपर पुलिस हिस्ट्रीशीटर को छोड़कर लौट आई थी। महिला का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मामले में काफी हंगामा हुआ और पुलिस की खासी फजीहत भी हो गई थी। दूसरे दिन रविवार को इस मामले में एसपी मनोज कुमार सोनकर ने सीओ प्रवीण मलिक से रिपोर्ट तलब की है। इधर, पकड़े जाने के डर से बुंदनशाह तहरीर देने के लिए आगे नहीं आया। वहीं पुलिस एक दिन पूर्व हुई घटना के बाद खुद को फंसता देख उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। नतीजतन दूसरे दिन भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेजी जाएगी। फिलहाल कोई लिखित शिकायत अभी तक नहीं दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।