{"_id":"5c2776bdbdec2256d6424e55","slug":"121546090173-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों को एक समुदाय का बताने पर हिंयुवा खफा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकियों को एक समुदाय का बताने पर हिंयुवा खफा
Sat, 29 Dec 2018 06:59 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Sat, 29 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा बरखेड़ा के एक व्यक्ति के खिलाफ दी पुलिस को तहरीर, कार्रवाई की मांग
पीलीभीत। एनआईए और एटीएस की छापामारी के बाद पकड़े गए आतंकियों को एक समुदाय का बताते हुए सोशल साइट्स पर की गई पोस्ट पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। बरखेड़ा पुलिस को पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष बरखेड़ा मनोज रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व बड़े स्तर पर एनआईए व एटीएस की टीम ने 17 स्थानों पर छापामारी कर दस की गिरफ्तारी की थी। इनके पास से विस्फोटक व औजार बरामद हुए थे। अमरोहा से भी गिरफ्तारियां की गई थी। आरोप लगाया कि कस्बे के एक व्यक्ति ने पकड़े गए आतंकियों को एक समाज से होने की बात कहते हुए पोस्ट की है। जिससे उस समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी की नामजद शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा संजय कुमार, मानू पांडे, प्रिंस भारद्वाज, निशांत पांडे, राहुल वर्मा समेत कई कार्यकर्ता हैं। इधर, थानाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि तहरीर लेकर हिंयुवा कार्यकर्ता आए थे। दूसरा पक्ष भी आया था, जिससे हिंयुवा के कार्यकर्ता बातचीत करते रहे। इसके बाद बिना तहरीर दिए ही चले गए। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।