फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सामान उधार न देने पर दुकानदार को चाकू मारा

सामान उधार न देने पर दुकानदार को चाकू मारा

Mon, 17 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
सामान उधार न देने पर दुकानदार को चाकू मारा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

सामान उधार न देने पर दो युवकों ने एक दुकानदार को चाकू मार दिया। घायल दुकानदार ने खेकड़ा थाने में आरोपी हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी प्रयास पाठशाला मार्ग पर परचून की दुकान करते हैं। रविवार को देर शाम करीब आठ बजे नशे में धुत दो युवक उनकी दुकान पर आए और दुकानदार से उधार में दिलबाग मांगने लगे। दुकानदार ने सामान उधार देने से मना कर दिया। इसे लेकर युवकों ने पहले तो चाकू दुकानदार की गर्दन पर रख दिया और उसे डराने लगे। जब दुकानदार ने उधार देने से साफ इंकार कर दिया तो उक्त युवकों ने दुकानदार के हाथ में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। चाकू लगने से दुकानदार लहूलुहान हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इसके बाद घायल दुकानदार परिजनों के संग खेकड़ा थाने पहुंचा। वहां घायल खेकड़ा नगर के ही दो युवकों पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल दुकानदार का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस दोनों हमलावरों की तलाश में जुटी है। लेकिन दोनों अपने घर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed