{"_id":"5c169f25bdec2253e72fc707","slug":"121544986405-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्सर में फंसकर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिक्सर में फंसकर मजदूर की मौत
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिक्सर में फंसकर मजदूर की मौत
बिलसंडा (पीलीभीत)। बेकरी में काम कर रहे मजदूर की मिक्सर में फंसकर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कोतवाली दियोरियाकलां के गांव पकड़िया बिंदु निवासी देवकी नंदन ने बताया कि उसका छोटा भाई 22 वर्षीय सोनपाल बिलसंडा कस्बे के घस्सूगंज मोहल्ले में एक बेकरी में ढाई साल से मजदूरी करता था। शनिवार शाम को जब वह मिक्सर मशीन पर काम कर रहा था उस बीच अचानक बिजली चली गई। जैसे ही वह आटा लेने के लिए झुका, बिजली आ गई। इस पर वह मशीन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको आनन-फानन में इलाज के लिए एक अन्य मजदूर कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि परिवार वालों ने सूचनात्मक तहरीर पुलिस को दी है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। इस पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।