फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रेन में खिड़की पर खड़े यात्री का मोबाइल झपटा

ट्रेन में खिड़की पर खड़े यात्री का मोबाइल झपटा

Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में खिड़की पर खड़े यात्री का मोबाइल झपटा
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली से शामली जा रही ट्रेन में सोमवार एक युवक यात्री का मोबाइल झपटकर गाड़ी से कूद गया और फरार हो गया। यात्री की तहरीर पर जीआरपी ने झपटमार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी रवि दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार शाम करीब छह बजे वह जनता एक्सप्रेस ट्रेन से सहारनपुर लौट रहा था। जब ट्रेन खेकड़ा से चलकर बसी रेलवे अंडर पास के पास पहुंची तभी उसमें सवार एक अज्ञात युवक खिड़की पर खडे़ रवि से मोबाइल झपट लिया और ट्रेन की गति कुछ धीमी होने के कारण ट्रेन से कूद गया। मोबाइल छीनने वाले युवक को पकड़ने के लिए रवि भी ट्रेन से कूद गया। उसने काफी दूर तक उसका पीछा किया। युवक जंगल की ओर फरार हो गया। बाद में रवि दूसरी ट्रेन में सवार होकर बड़ौत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में पहुंचा। यहां उसने मोबाइल झपटने के बारे में जानकारी दी। युवक की तहरीर पर जीआरपी ने झपट मार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed