{"_id":"5aeb60754f1c1b330a8b806d","slug":"121525375093-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक के खाते से उड़ाए तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनिक के खाते से उड़ाए तीन लाख
Updated Fri, 04 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
सैनिक के खाते से उड़ाए तीन लाख
छुट्टी पर आया घर तो हुई घटना की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। भारत-नेपाल सीमा पर देश की हिफाजत की जिम्मेदारी संभाल रहे सैनिक बिलंदपुर अशोक निवासी मनप्रीत सिंह के खाते से जालसाज ने तीन लाख रुपये उड़ा लिए। पांच महीने बाद छुट्टी पर घर पहुंचने पर कार खरीदने के लिए जब एकाउंट की जानकारी की गई तो घटना का पता लगा। घटन की तहरीर शाहजहांपुर के बंडा थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
तहसील क्षेत्र के गांव बिलंदपुर अशोक निवासी सैनिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी तैनाती भारत-नेपाल सीमा पर श्रीनगर में है। वह नवंबर माह में ड्यूटी पर गए थे। उनकी तैनाती स्थल पर कोई मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता। उनका खाता स्टेट बैंक शाखा बंडा जिला शाहजहांपुर में है। इसी में उनका वेतन आता है। पांच माह बाद वह अपने घर छुट्टी पर आए थे। इस दौरान कार खरीदने के लिए रुपये निकालने को पहुंचे, तो पता लगा की पांच माह का वेतन करीब तीन लाख रुपये उड़ाए जा चुके है। यह भी पता लगा कि वेतन आने के कुछ दिन बाद ही रुपये जालसाज निकालते रहे। खास बात यह रही कि रुपये एटीएम कार्ड से निकाले गए हैं, जबकि उसका एटीएम कार्ड उसी के पास रहा। इसकी बैंक अधिकारियों व बंडा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।