{"_id":"5aca195a4f1c1b556b8b4615","slug":"121523194202-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्थानों पर मिले अवैध गन्ना क्रय केंद्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन स्थानों पर मिले अवैध गन्ना क्रय केंद्र
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर।
चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों ने शनिवार की शाम संयुक्त रूप छापा मारकर तीन गांवों में अवैध रूप से चल रहे गन्ना क्रय केंद्रों को पकड़ा और कोतवाली में तहरीर देकर उनके विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की है।
किसान सहकारी चीनी मिल और गन्ना विभाग के स्थानीय अधिकारियों के संज्ञान में आया कि गांव बरसिया, उगनपुर मरौरी और होशीपुर में पिछले काफी समय से अवैध गन्ना क्रय केंद्र चल रहे हैं। यहां मजबूर किसानों का गन्ना औने पौने दामों पर खरीदा जाता है। अधिकारियों ने शनिवार की शाम लगभग पांच बजे तीनों गांवों में पहुंचकर अवैध रूप से चल रहे गन्ना क्रय केंद्रों को पकड़ा। अधिकारियों को देखकर केंद्र संचालक खेतों में होते हुए भाग गए। केंद्रों पर मौजूद किसानों ने अधिकारियों को बताया कि केंद्र संचालक उनका गन्ना काफी कम कीमत पर खरीद रहे हैं। उसके बाद अधिकारियों ने कोतवाली आकर संयुक्त तहरीर देकर तीनों अवैध गन्ना क्रय केंद्रों के संचालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।
तहरीर में तीनों केंद्र संचालकों को नामजद किया गया है। छापा मारने वालों में गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई धर्मेंद्र प्रसाद दुबे, गन्ना समिति सचिव जितेंद्र कुमार, चीनी मिल के जीएम सुरेश चंद्रा और सीसीओ सेवकराम यादव आदि अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने अभी इस संबंध मेें रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल माधौसिह विष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में पाए जाने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।