फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म का आरोप

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म का आरोप

Sat, 17 Feb 2018 08:08 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म का आरोप
संबंधित खबरें साथ में लगाएं.........
विज्ञापन

लीड......
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म का आरोप
शिकायत करने पर आरोपी के रिश्तेदारों ने महिला को धमकाया
सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर मिलने पर दर्ज की नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। घर से खेत पर जा रही महिला से 15 फरवरी की सुबह तड़के सवा तीन बजे पड़ोस के युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने गोली मारने की धमकी दे डाली। महिला के शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी के रिश्तेदारों ने उससे गाली गलौज कर धमकाया। सुनगढ़ी पुलिस ने महिला से मिली तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 फरवरी को उसके पति एक धार्मिक कार्यक्रम में गए थे। वह घर पर अकेली थी। 15 फरवरी की सुबह तड़के करीब सवा तीन बजे बजे वह खेत जाने को निकली। घर से निकल खेत जाने लगी तो पड़ोस के महेशचंद्र ने उसको पकड़ लिया। इसके बाद तमंचा दिखाकर धमकाते हुए अपने घर पर ले गया और दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी। चीख पुकार सुनकर घर लौट रहे पति मौके पर पहुंच गए। आसपास के कई लोग भी आ गए। इस पर महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकली। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर ले गई। आरोप है कि आरोपी के रिश्तेदार परवेश और कमल किशोर ने गाली गलौज कर अंजाम भुगतने की धमकी दी। एसएचओ मुहम्मद कासिम ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed