{"_id":"5a6793fe4f1c1b8d268b6133","slug":"121516737534-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली रजनीगंधा पान मसाला के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली रजनीगंधा पान मसाला के साथ दो गिरफ्तार
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने पाठशाला मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो लोगों को 196 डिब्बे नकली रजनी गंधा पान मसाला के साथ गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया सोमवार की रात्रि में एसएसआई ओमवीर गुप्ता पाठशाला मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जब स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोका और तलाशी लेने लगे तो वह अपने साथ एक बड़ी पेटी में रजनी गंधा पान मसाला के 196 डब्बे थे। जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह उनके पास कागज नहीं है और यह रजनीगंधा नकली है। इन्हें वह डिब्बों में भरकर बेचते हैं। उन्हें एक व्यक्ति दिल्ली से लाकर देता है। वह यहां पर आकर नकली रजनी गंधा को सप्लाई करते हैं। पुलिस ने दोनों को नकली रजनीगंधा पान मसाला के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपना नाम शिवकुमार निवासी कस्बा फूलपुर जिला इलाहाबाद एवं दूसरे ने मोहम्मद अशरफ निवासी इंद्रगढ़ जिला कन्नौज बताया। थाना प्रभारी ने बताया उन्होंने रजनीगंधा कंपनी के सीनियर मैनेजर रवि सक्सेना से संपर्क कर नकली रजनीगंधा के संबंध में जानकारी लेकर पुष्टि की। पुलिस ने दोनों का मंगलवार को चालान किया।