फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   उधार के रूपये मांगने पर दुकानदार को मारपीट कर किया घायल।

उधार के रूपये मांगने पर दुकानदार को मारपीट कर किया घायल।

Sun, 14 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
उधार के रूपये मांगने पर दुकानदार को मारपीट कर किया घायल।
खेकड़ा (बागपत)। उधार दिए सामान के रुपये मांगने पर ग्राहक ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ब्रह्मपाल ने बताया कि वह पाठशाला मार्ग पर एक हैंडलूम इकाई के पास चाय की दुकान करता है। हैंडलूम इकाई में कार्य करने वाला खेकड़ा निवासी एक युवक उसकी दुकान पर चाय आदि पीता है, जिससे उस पर उसके चाय आदि के उधार के करीब दो हजार रुपये बकाया हो गए हैं। शनिवार को जब ब्रह्मपाल ने युवक से उधार के रुपये मांगे तो उसने गालीगलौज करते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया और उससे मारपीट करने लगा। लोगों ने बीचबचाव कराया। घायल दुकानदार थाने पर पहुंचा और हमलावर युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed