{"_id":"5a310f9c4f1c1bd1408bca78","slug":"121513164700-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों मे दुष्कर्म पीड़िता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों मे दुष्कर्म पीड़िता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो न्यूरिया/ पीलीभीत।
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार वालों ने आरोपी की पिटाई से लगीं चोटों से मौत की जताई आशंका
न्यूरिया पुलिस पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का मामला
न्यूरिया/ पीलीभीत।
जिला महिला अस्पताल से मेडिकल कराकर घर लौटी दुष्कर्म पीड़िता की मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द की शिकायत पर परिवार वाले पहले उसे जिला अस्पताल ले गए, इसके बाद पीलीभीत जामा मस्जिद के पास एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी इलाज के दौरान रात आठ बजे मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौका मुआयना करने पहुंचे। परिवार वालों ने आरोपी के द्वारा दो दिन पहले की गई मारपीट में लगीं चोटों के चलते मौत होने की आशंका जताई है। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। उधर, मौत का पता लगते ही न्यूरिया पुलिस ने दबिश देकर रेप के आरोपी छोटू को मंगलवार देर रात धर दबोचा और रेप, अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। बीते दस दिसंबर को युवती के साथ रेप हुआ था।
न्यूरिया क्षेत्र के एक युवक ने सोमवार रात पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी अठारह वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर गांव का छोटू शारीरिक शोषण करता रहा। दस दिसंबर की रात आरोपी उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। अगले दिन 11 दिसंबर को देर शाम सात बजे के बाद उसे यौन शोषण व मारपीट करने के बाद कर घर छोड़ दिया था। पिता से मिली तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार सुबह दस बजे न्यूरिया एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। यहां मेडिकल कराकर दो बजे के बाद वह परिवार वालों संग अपने घर चली गई। करीब एक घंटे बाद घर पर पीड़ित युवती को पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इस पर परिवार वाले उसे पहले न्यूरिया सीएचसी लाए, यहां से उसे जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के बाद युवती को परिवार वालों ने उसे जामा मस्जिद के पास एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव लेकर परिवार वाले गांव आ गए। रात 10 बजे दुष्कर्म पीड़िता की मौत का पता लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
एसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सदर योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से जानकारी की गई। उधर, एसएचओ न्यूरिया जसपाल सिंह ग्वाल ने दबिश देकर गांव से आरोपी छोटू की गिरफ्तारी कर थाने भेज दिया। परिवार वालों ने दो दिन पहले आरोपी द्वारा पीड़िता से की गई मारपीट में आई चोटों से मौत की आशंका जताई है। हालांकि मंगलवार दोपहर को कराए गए मेडिकल के दौरान कोई गंभीर चोट सामने न आने की बात पर पुलिस उलझकर रह गई है। बुधवार सुबह अफसरों की मौजूदगी में दुष्कर्म पीड़िता के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम पैनल से कराते हुए वीडियोग्राफी कराई गई है। साथ ही पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। मृतका पांच बहनों में सबसे छोटी थी। इसके अलावा उसके दो भाई हैं, तीसरे भाई की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं
पीलीभीत। संदिग्ध परिस्थितियों में मरने वाली न्यूरिया क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम के बाद भी अनसुलझी रह गई है। बुधवार दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। मामले में अफसरों से बातचीत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दुष्कर्म पीड़ित युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उसी के आधार पर दर्ज किए गए मुकदमे में धाराएं तरमीम की जाएंगी। आरोपी को पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।
रोहित मिश्रा, एएसपी