{"_id":"5a2924c44f1c1ba7678c00ca","slug":"121512645828-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में नहीं मिला एक लाख तो विवाहिता को किया बेघर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में नहीं मिला एक लाख तो विवाहिता को किया बेघर
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
दहेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहानाबाद/ पीलीभीत। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले विवाहिता को चार दिसंबर की सुबह 11 बजे दवा दिलाने के बहाने बिलई-बाकरगंज रोड पर ले आए और उसका बेटा लेकर पिटाई करने के बाद उससे छोड़ दिया। विवाहिता ने बुधवार को ससुराल वालों के खिलाफ जहानाबाद थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बाकरगंज निवासी शहनाज पुत्री कल्लू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले भोजीपुरा (बरेली) के ग्राम रतनाचुन्नीलाल निवासी एक युवक से हुई थी। इससे उसको एक चार साल का बेटा है। पिछले काफी समय से ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि चार दिसंबर को सुबह 11 बजे पति व ससुर उसको दवा दिलाने के बहाने जहानाबाद ले जाने की बात कहते हुए बाइक पर बैठाकर घर से ले आए। इसके बाद विलई और बाकरगंज गांव के बीच रास्ते में उतारकर पिटाई की और चार साल के बच्चे को छीन लिया। मांग पूरी किए बिना वापस आने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवार वालों को घटना बताई। एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
--------