{"_id":"5a1dbc9a4f1c1b4e718b61fb","slug":"121511898266-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार निवाण कोर्ट ने लेखपाल को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भ्रष्टाचार निवाण कोर्ट ने लेखपाल को जेल भेजा
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत) ।
पुलिस ने खेत की पैमाइश के नाम पर किसान से रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम द्वारा रंगेहाथ पकडे़ आरोपी लेखपाल सुखपाल का चालान कर मेरठ में भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी लेखपाल को जेल भेजा।
उल्लेखनीय है विजिलेंस मेरठ की टीम ने सोमवार को ग्राम बसी निवासी किसान राजबीर सिंह के खेत की पैमाइश करने के नाम पर चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते समय लेखपाल सुखपाल को रंगे हाथों पकड़ा। टीम का नेतृत्व विजिलेंस मेरठ के सीओ शमशेर सिंह ने किया। विजिलेंस टीम ने लेखपाल सुखपाल को पकड़कर थाना खेकड़ा पुलिस को सौंपा और मुकदमा दर्ज कराया । थाना पुलिस ने सीओ की तहरीर पर भ्रष्टाचार की धारा में लेखपाल सुखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना पुलिस ने चालान काटकर मंगलवार को लेखपाल को मेरठ स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कोर्ट ने आरोपी लेखपाल को जेल भेजा।