फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   24 घंटे रहेगी मुख्य चौराहों पर पुलिस की तैनाती

24 घंटे रहेगी मुख्य चौराहों पर पुलिस की तैनाती

Mon, 10 Jul 2017 06:07 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे रहेगी मुख्य चौराहों पर पुलिस की तैनाती
पीलीभीत। सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने सुरक्षा खाका बनाया है। जिसके तहत अब शहर के मुख्य चौराहों पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहेगी। थानावार प्वाइंटों का चिह्नीकरण करने के बाद इसको लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

वैसे तो हर थाने से चौराहों पर पुलिस पिकेट पहले से लगाई जाती रही है। हालांकि यह चंद घंटे तक सीमित रहती थी। सुरक्षा बंदोबस्त को सख्त करने के लिए एसपी ने अब चौराहों पर पुलिस तैनाती पर जोर दिया है। जिले के समस्त चौदह थानों से उनके क्षेत्र के मुख्य चौराहा चिह्नित किए गए हैं। जिसमें दिन रात 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। इसमें सुनगढ़ी से छतरी चौराहा, कोतवाली से सर्राफा बाजार, सुनहरी मस्जिद चौराहा, गजरौला से सराय सुंदरपुर पुलिया, पीलीभीत-पूरनपुर रोड, जहानाबाद से ल5ालपुर चौराहा, न्यूरिया बस अड्डा चौराहा, अमरिया में कैंचूटांडा पुल चौराहा, बीसलपुर में ईदगाह चौराहा, बिलसंडा में तिकुनिया पार्क, बरखेड़ा में दौलतपुर तिराहा, दियोरियाकलां में तिराहा मधवापुर बाजार, पूरनपुर का आसाम चौराहा, माधोटांडा में खारजा तिराहा, सेहरामऊ उत्तरी में जोगराजपुर चौराहा ौश्र हजारा का मारनिया तिराहा शामिल कि या गया है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जनता को सुरक्षित अहसास देने के लिए कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed