फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया, बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया, बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 16 May 2019 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया, बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
पीलीभीत। एक युवक ने अपना नाम बदलकर महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर बंधक बनाकर आरोपी और उसके दो रिश्तेदारों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला को धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। उसके न मानने पर उसे बेचने की कोशिश की गई। पीड़ित के शिकायत करने पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला ने एएसपी रोहित मिश्र से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पहली शादी 15 साल पहले हुई थी। उसके चार बेटियां हैं। वह एक ट्रैक्टर एजेंसी पर काम करती थी। इस दौरान उसे घर से अकेले बाहर आना-जाना पड़ता था। आरोप है कि मोहल्ला मुनीर खां निवासी एक युवक ने नाम बदलकर बताने के साथ धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की। प्रेमजाल में फंसाने के बाद वह दो जनवरी को उसे अपने साथ ले गया। पहले उसे खपरैल गौंटिया गांव में रखा। वहीं उसे आरोपी के असली नाम की जानकारी हुई, तब उसने विरोध किया। इस पर आरोपी निकाह करने का भरोसा दिलाता रहा। वहां कुछ दिन रखने के बाद वह एकता नगर कॉलोनी गया। इस बीच आरोपी उसे बरेली की एक दरगाह में ले जाया गया। वहां उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। पीड़ित ने धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया। इस पर वह उसे वापस ले गया। महिला का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर रखा गया और आरोपी व उसके दो रिश्तेदारों ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बीते दिनों महिला को पता लगा कि उसे आरोपी बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं। तब उसने कॉलोनी के एक अन्य व्यक्ति की मदद से पुलिस को फोन करके आरोपी को पकड़वा दिया। आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने के बजाय शांतिभंग की आशंका में आरोपी का चालान कर दिया। तब से आरोपी लगातार धमका रहे हैं। उधर, लौटने पर परिवार वालों ने ीाी सहारा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

एक महिला से शिकायत मिली है, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला का बयान लिया गया है। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसकी जांच कर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed