{"_id":"5cc878c3bdec2207402e997e","slug":"11556641987-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोहना में मंगलवार शाम एक विवाहिता ने घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दियोहना निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया कि उनके पुत्र अशोक कुमार का विवाह दो वर्ष पूर्व दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ही गांव गोपालपुर निवासी कालीचरन की पुत्री सावित्री से हुआ था। अशोक हरियाणा की एक कंपनी में नौकरी करता है। इस समय भी वह हरियाणा में ही है। मंगलवार को घर के सभी लोग खेत पर गेहूं की फसल काटने गए थे। घर पर 20 वर्षीय सावित्री अकेली थी। शाम के वक्त सावित्री ने छत के कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जगदीश प्रसाद और घर के अन्य लोग जब खेत से लौटे तो उन्होंने सावित्री का शव फंदे से लटका देखा। जानकारी होने पर गांव गोपालपुर से मृतका के मायके वाले भी आ गए थे। जगदीश प्रसाद की सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक, प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के ससुर जगदीश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि सावित्री अपने पति के साथ हरियाणा में रहना चाहती थी लेकिन अशोक उस पर घरवालों के साथ रहने का दबाव बनाता था, इसे लेकर दोनों में कहासुनी भी हो जाती थी। सावित्री परेशान भी रहती थी। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां किरन देवी ने सावित्री की मौत को लेकर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। वह अपने पति कालीचरन के लौटने का इंतजार कर रही हैं। वह कहीं बाहर गए हैं। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलने पर अशोक हरियाणा से गांव के लिए चल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।