फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीसलपुर-बरेली रोड पर भी चलती कार में लगी आग

बीसलपुर-बरेली रोड पर भी चलती कार में लगी आग

Fri, 08 Mar 2019 10:40 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर-बरेली रोड पर भी चलती कार में लगी  आग
बीसलपुर। बरेली रोड के मंडरा सुमन मोड़ पर गुरुवार देर रात चलती स्विफ्ट कार में आग लग गई। उसमें सवार लोग कार को मौके पर ही जलता छोड़कर चले गए। स्विफ्ट कार गुरुवार देर रात बरेली से बीसलपुर की ओर आ रही थी। बीसलपुर से पांच किलोमीटर पहले मंडरा सुमन मोड़ पर चलती कार में आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार लोग फुर्ती से बाहर निकल आए। चूंकि मौके पर आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था, इसलिए वे लोग कुछ देर जलती कार को देखते रहे, फिर वहां से चले गए। बुरी तरह जल जाने से कार का नंबर और रंग तक पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को सुबह जब उधर से लोग गुजरे, तो उन्होंने जली हुई कार देखी। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक कार मालिक और उसमें सवार लोगों के बारे में कोई पता नहीं चल पाया था। इस बाबत पूछने पर कोतवाल जेपी सिंह ने भी अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed