फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बारहसिंगा के सींग समेत दो शिकारी गिरफ्तार

बारहसिंगा के सींग समेत दो शिकारी गिरफ्तार

Fri, 01 Feb 2019 11:14 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
बारहसिंगा के सींग समेत दो शिकारी गिरफ्तार
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की स्पेशल टीम और हरीपुर रेंज के वनकर्मियों ने गुरुवार को पूरनपुर के हजारा क्षेत्र से दो शिकारियों को दबोच लिया। उनके पास से बारहसिंगा हिरन के सींग (ट्रॉफी) बरामद हुए हैं। पकड़े गए शिकारियों की पहचान हजारा थाना क्षेत्र के सहदेव उर्फ साधू गांव निवासी राणा प्रताप नगर और मुकेश निवासी कबीरगंज के रूप में हुई है। दोनों को मुख्यालय लाकर पूछताछ की गई। उनसे कुछ और शिकारियों के नाम भी मिले हैं। शुक्रवार को दोनों शिकारियों को जेल भेज दिया गया। डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने बताया कि पकड़े गए शिकारियों से पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। टीम इनकी जांच पड़ताल में जुटी है। कुछ और शिकारियों के नाम भी सामने आए हैं, उनकी भी तलाश की जा रही है। शिकारियों ने हरीपुर रेंज में ही बारहसिंगा का करीब छह महीने पहले शिकार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed