फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर वसूली करते एक धरा

आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर वसूली करते एक धरा

Fri, 01 Feb 2019 11:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर वसूली करते एक धरा
पीलीभीत। आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने के नाम पर मोहल्ला पंजाबियान में फार्म भरवाकर लोगों से 80-80 रुपये की वसूली करते एक युवक को पब्लिक ने दबोच लिया, जबकि उसके साथ आई महिला भाग गई। पकड़े गए युवक को सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहां पर विभागीय कर्मचारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। खास बात ये है कि काफी हद तक मामला गलत साबित होने के बावजूद कार्रवाई को लेकर जिम्मेदारों ने हाथ खड़े कर दिए। अब कानूनी कार्रवाई के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। घटना शहर के मोहल्ला पंजाबियान की है। शुक्रवार दोपहर को एक युवक आयुष्मान योजना से लोगों को लाभान्वित कराने का झांसा देते हुए फार्म भरवाने लगा। उसके साथ एक महिला भी थी। योजना का कार्ड बनवाने के नाम पर प्रति व्यक्ति 80 रुपये लिए जा रहे थे। शक होने पर मोहल्ले के ही गुड्डू नामक व्यक्ति उनको अपने घर ले गया। पीछे से कई और लोग भी आ गए, जिनसे पूर्व में आरोपी रुपये ले चुके थे। खुद को फंसता देख महिला तो मौका पाकर निकल गई। युवक को भीड़ ने दबोच लिया। उसको लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए युवक ने खुद को गांधी स्टेडियम रोड पर चल रही एक कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि कार्ड बनवाने के नाम पर ली जा रही फीस में से 40 रुपये प्रति व्यक्ति उनको मिलते हैं, बकाया कंपनी के अन्य वरिष्ठ कर्मचारी रखते हैं। खुद को नवाबगंज बरेली का रहने वाला बताया। इधर, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इसको साफ तौर पर ठगी मान रहे हैं, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए संजीदगी नहीं दिखाई जा रही है। सीएमओ डॉ.सीमा अग्रवाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। पकड़े गए युवक की कंपनी के आला अधिकारियों को बुलाया गया है। उनसे भी बातचीत कर अभिलेख देखे जाएंगे। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed