{"_id":"5c02d95ebdec2241c937077b","slug":"11543690590-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर अब्दुल रहमान का निकला प्राइवेट बस में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर अब्दुल रहमान का निकला प्राइवेट बस में मिला शव
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर अब्दुल रहमान का निकला प्राइवेट बस में मिला शव
जहानाबाद/पीलीभीत। संदिग्ध परिस्थितियों में बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जहानाबाद अड्डे पर शुक्रवार देर शाम खड़ी प्राइवेट बस में मिला शव अमरिया थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी 65 वर्षीय मजदूर अब्दुल रहमान का निकला। व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले गए शव के फोटो को देख परिवारीजनों को इसकी सूचना मिल सकी। जिसके बाद उन्होंने जहानाबाद पहुंचकर शव की शिनाख्त की। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर, पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवारीजनों ने बताया कि अब्दुल रहमान मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे वह काम के सिलसिले में अमरिया गए थे। इसके बाद से वापस घर नहीं लौटे तो परिवारीजन तलाश रहे थे। अमरिया पहुंचने पर कुछ पहचान के लोगों के मोबाइल में शव देख उनको घटना का पता लगा। मृतक के सात बच्चे हैं। इसमें एक बेटी और दो बेटों की शादी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष जहानाबाद एसके सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मामले में किसी तरह की कोई तहरीर परिवारीजनों ने नहीं दी है।