फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सपा नेता के बारात घर में हर्ष फायरिंग, फोटोग्राफर घायल

सपा नेता के बारात घर में हर्ष फायरिंग, फोटोग्राफर घायल

Fri, 06 Jul 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 06 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता के बारात घर में हर्ष फायरिंग, फोटोग्राफर घायल
firing - फोटो : Demo photo
सपा नेता धर्मेश गंगवार के बारात घर में बुधवार रात हर्ष फायरिंग की गई। द्वारचार की रस्म के दौरान एक व्यक्ति ने शादी की खुशी में बंदूक से गोली दाग दी, जिसकी चपेट में आकर वैवाहिक कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कर रहा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अधकटा गांव निवासी अमित पुत्र अशोक की शादी बुधवार रात को पीलीभीत रोड पर चीनी मिल के पास स्थित अनुराग बैंकेट हाल में थी। इसमें लड़की पक्ष निगोही (शाहजहांपुर) के पिपरा गांव से थे। रात करीब दस बजे द्वारचार की रस्म अदा की जा रही थी। इस बीच बारात में शामिल एक व्यक्ति ने खुशी में फायरिंग कर दी। इसमें कई छर्रे वैवाहिक कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कर रहे बिलसंडा कस्बा निवासी फोटोग्राफर 30 वर्षीय अखिलेश राठौर पुत्र हरद्वारीलाल की बायीं कलाई पर जा लगे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर मौजूद अधिकांश लोग खिसक लिए। आननफानन में घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको परिजन शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। इसकी सूचना मिलने पर एसएसआई पूरनचंद, हेड कांस्टेबल पीतमलाल पुलिस बल के साथ बारात घर पहुंचे। बाद में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती घायल का हालचाल जाना और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। कानूनी कार्रवाई के लिए घायल के परिजनों से तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन


वीडियो फुटेज से आरोपी तक पहुंचने की तैयारी
 एक बार फिर खुशी में चलाई गई गोली एक युवक की जान को आफत बन गई है। खास बात यह है कि सख्त नियम कानून होने के बाद भी खुशी में फायरिंग की घटनाओं को रोका नहीं जा सका है। इसको लेकर न तो पुलिस संजीदा दिखाई देती है और न ही बारात घर का स्टाफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग बैंकेट हॉल में बुधवार रात हुई खुशी में फायरिंग की घटना के दूसरे दिन भी पुलिस को घटना की नाममात्र जानकारी रही। एक तरीके से लापरवाह रवैया अपनाया जाता रहा। नतीजतन न तो पुलिस घटना को स्पष्ट कर पा रही थी, न ही गोली चलाने वाले का नाम। यह भी नहीं पता लगाया जा सका है कि वह कौन था? वर और वधु पक्ष में से किसकी तरफ से बारात में शामिल होने आया था? फिलहाल अब आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस बारात में घटना से पहले तक बनाई गई वीडियो फुटेज की मदद लेगी। उसको देखकर गोली चलाने वाले और असलहा को लेकर बेहतर जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए बरखेड़ा पुलिस ने घायल फोटोग्राफर से वीडियो फुटेज मांगी है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के कुछ फोटो उसने पुलिस को दे भी दिए हैं। इधर, अन्य कोई भी आरोपी को लेकर कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। वहीं लापरवाही के आरोप में घिरा बारात घर का स्टाफ भी किसी तरह की जानकारी नहीं दे सका है। 0000

बरखेड़ा के एक बारात घर में खुशी में फायरिंग के दौरान एक युवक घायल हुआ है। सीओ बीसलपुर के निर्देशन में थाना पुलिस जानकारी जुटा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश बरखेड़ा पुलिस को दिए गए हैं। - बालेंदु भूषण सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed