फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शौचालय की सूची में नाम शामिल न करने पर प्रधान को पीटा

शौचालय की सूची में नाम शामिल न करने पर प्रधान को पीटा

Sun, 12 Nov 2017 06:29 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
शौचालय की सूची में नाम शामिल न करने पर प्रधान को पीटा
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
बीच बचाव कराने आई प्रधान की पुत्री से भी हाथापाई
विज्ञापन

रिश्तेदारों पर लगाया संगीन आरोप, दी नामजद तहरीर

जहानाबाद (पीलीभीत)। गरीबों के लिए बनवाई जा रही सरकारी शौचालयों की सूची में अपात्र होने के बावजूद खुद का नाम शामिल कराने का प्रयास कर रहे रिश्तेदारों ने ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। बीच बचाव कराने पहुंची प्रधान की पुत्री से हाथापाई कर घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर प्रधान ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सेमरखेड़ा के प्रधान जाकिर हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके कुछ रिश्तेदार अपात्र होने के बावजूद शौचालय निर्माण की सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहते थे। उनके अपात्र होने की वजह से नाम शामिल नहीं किया गया। इसी की रंजिश के चलते आरोपियों ने रविवार सुबह नौ बजे घर में घुसकर गाली गलौच शुरू कर दी। गाली देने से मना करने और अपात्र होने की वजह से शौचालय न मिलने की बात समझाने पर आरोपियों न हमला बोल दिया। एकजुट होकर पीड़ित की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर घर पर काम काज कर रही बेटी नगमा ने बीच बचाव कराने की कोशिश की तो उसको भी मारा-पीटा। सगे भाई आजाद, सहादत, भतीजा साजिद, आमिर आदि के खिलाफ नामजद तहरीर देकर प्रधान ने कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस को गांव भेजा गया है, गुंडई करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed