{"_id":"5cbb5901bdec22141c6e846d","slug":"111555781889-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरई जलाने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नरई जलाने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एसडीएम के निर्देश पर गांव मीरपुर ग्रंट के एक अग्नि पीड़ित ने कोतवाली में नरई जलाने वाले ग्रामीण के विरुद्ध शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर ग्रंट में शुक्रवार को एक किसान ने अपने खेत में नरई जलाई थी। उसके बाद वह आग पड़ोस के खेतों में पहुंच गई। उस आग से पड़ोस में स्थित ग्राम मीरपुर ग्रंट निवासी सतीश सिंह, रमेश सिंह, रिंकू सिंह, महेश सिंह, पृथ्वीराज सिंह, छोटे सिंह, संजीव सिंह और जसवीर सिंह के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई थी। इस हादसे में किसानों का लगभग तीन लाख का नुकसान हो गया था। एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया था। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर नरई जलाने के आरोप में गांव रसायाखानपुर निवासी फिरोज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।