{"_id":"5cb4c44fbdec22146e0fb918","slug":"111555350607-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी के दिन सेल्समैन घर से बेचता मिला शराब, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी के दिन सेल्समैन घर से बेचता मिला शराब, पुलिस ने दबोचा
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बंदी के दिन रविवार को भी जिले में शराब बेची जाती रही। बरखेड़ा पुलिस ने सूचना पर भैंसहा ग्वालपुर गांव में छापा मारा। इस दौरान देशी शराब की दुकान के सेल्समैन को घर से शराब बेचते पकड़ लिया। आरोपी के पास से 111 पौवे भी बरामद हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का सोमवार को चालान कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई से चलते हड़कंप मचा रहा। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रविवार को शराब बंदी की गई थी, लेकिन सांठगांठ के चलते हर बार की तरह इस बार भी जगह-जगह शराब ठेकेदारों के कर्मचारी ओवररेट वसूलकर शराब की बिक्री करते रहे। रात करीब आठ बजे बरखेड़ा पुलिस को भैंसहा ग्वालपुर गांव में एक मकान से देशी शराब की बिक्री करने की सूचना मिली। इस पर महिला दरोगा ज्योति रानी ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान गांव की देशी शराब की दुकान का सेल्समैन रूद्रपाल अपने घर से शराब की बिक्री करता पकड़ा गया। उसको पकड़कर पुलिस थाने ले आई और पूछताछ की। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि आरोपी रुद्रपाल के पास से देशी शराब के 111 पौवे बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार को आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।