फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 25 Mar 2019 10:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
न्यूरिया। सैदपुर गांव के समीप सोमवार देर शाम पीलीभीत की ओर से जा रही बेकाबू कार ने सामने से आई बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टनकपुर रोड के सैदपुर गांव में देर शाम बाइक पर दो युवक सवार हो कर जा रहे थे। लोगों के मुताबिक बाइक सवार दोनों युवक न्यूरिया से पूरनपुर की तरफ जा रहे थे, जबकि कार टनकपुर की तरफ जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed