फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अब बिलसंडा में हाईवे पर बंद दुकान से हजारों की चोरी

अब बिलसंडा में हाईवे पर बंद दुकान से हजारों की चोरी

Sat, 09 Feb 2019 11:38 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
अब बिलसंडा में हाईवे पर बंद दुकान से हजारों की चोरी
कुंडा तोड़ मोबाइल शॉप में घुसे चोर
पीलीभीत। एक दिन पूर्व मजदूर के परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट और दो घरों में हुई चोरी को लेकर बिलसंडा पुलिस अभी सुराग जुटा नहीं सकी थी, कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे डाला। गोला रोड पर मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर चोर 50 हजार का सामान समेट ले गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की कार्रवाई औपचारिकताओं में सिमट गई। जल्द खुलासे का आश्वासन तो दिया गया, लेकिन सुरागरसी के लिए न तो फील्ड यूनिट बुलाई न ही डॉग स्क्वाड। अब तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा बिलसंडा के रहने वाले सुमित कुमार ने बताया कि उनकी गोला रोड पर मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने बंद दुकान को निशाने पर ले लिया। पीछे की तरफ बने जीने से चोर दुकान तक पहुंचे और बाद में शटर का ताला तोड़कर भीतर घुस आए। यहां से चोर करीब 50 हजार कीमत के 35 मोबाइल समेट ले गए। शनिवार सुबह दुकान पहुंचने पर व्यापारी को इसकी भनक लगी तो उनके होश उड़ गए। शोर पर आसपास के व्यापारी भी जमा हो गए और वारदात पर नाराजगी जताई। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। खास बात रही कि इस बार भी एसपी मनोज कुमार सोनकर की ओर से दिए गए निर्देशों को हवा में उड़ा दिया गया। सुरागरसी करने के बजाए पुलिस ने औपचारिकतापूर्ण कार्रवाई की। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड को बुलाने की जहमत नहीं उठाई गई। कस्बा प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जानकारी जुटाई गई है। व्यापारी से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed