{"_id":"5c548484bdec220a742da7c0","slug":"111549042820-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेसिस नंबर के जरिए कार मालिक और तस्करों तक पहुंचने की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेसिस नंबर के जरिए कार मालिक और तस्करों तक पहुंचने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कार से गोमांस बरामद होने के बाद तस्करों तक पहुंचने के लिए पुलिस को 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। कार में लिखा नंबर फर्जी निकला है। अब पुलिस चेसिस नंबर के आधार पर तस्करों का पता लगाने में जुटी है। इधर, गोकशी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए एसपी मनोज कुमार सोनकर ने एक रणनीति बनाई है। इसके तहत पुराने अपराधियों के अलावा उनके जमानतदारों को भी सूचीबद्ध किया जाएगा। बुधवार रात गजरौला पुलिस ने असम हाईवे पर एक कार से चार कुंतल गोमांस बरामद किया था, जबकि तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे थे। अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस की छानबीन में कार पर लिखा नंबर नंबर फर्जी निकला है। तस्करों का पता लगाने के लिए पुलिस ने कार मालिक की तलाश तेज कर दी है। इसके लिए कार के चेसिस नंबर के जरिए जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। टीमें तलाश में लगी हैं। गोकशी की रोकथाम के लिए तीन साल के अपराधियों की सूची बनाई जा रही है। इसमें कितने अपराधी जेल में हैं और कितने बाहर, पता लगाया जाएगा। इसके अलावा उनकी जमानत लेने वालों पर भी पुलिस निगाह रखेगी। इसके अलावा पुलिसकर्मी की मिलीभगत को लेकर भी गोपनीय तरीके से कार्रवाई कराई जाएगी। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।