{"_id":"5c169f21bdec2256dd0f5dda","slug":"111544986401-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
न्यूरिया (बरखेड़ा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोलह वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसमें मां से भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
थाना न्यूरिया क्षेत्र की एक किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसके पिता ने पहले मां से मारपीट की। मां की पिटाई करने के बाद घर से भगा दिया। इसके बाद पिता ने मेरे साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। किसी तरह अपनी इज्जत बचा पायी। पकड़े जाने के डर से आरोपी पिता धमकी देकर भाग गया। दोपहर बाद थाने पहुंची किशोरी ने पिता के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सतीश बाजपेई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। गांव के लोगों से भी संपर्क कर मामले की जांच कराई जा रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।