{"_id":"5afde0b24f1c1bdd408b6116","slug":"111526587570-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसी दुकान से गोमांस बिक्री की सूचना पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइसेंसी दुकान से गोमांस बिक्री की सूचना पर छापा
Updated Fri, 18 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 पीबीटीपी 10
लाइसेंसी दुकान से गोमांस बिक्री की सूचना पर छापा
यूपी 100 टीम को भीड़ ने घेरा तो मचा हड़कंप
बाद में कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
लाइसेंसी मीट की दुकान पर गोमांस की बिक्री किए जाने की सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने मोहल्ला भूरे खां में बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे छापा मारा। इससे पहले कि पुलिस पूछताछ करती, भीड़ ने उसको घेर लिया। इसकी वायरलैस पर सूचना मिलते ही सीओ सिटी ने कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। जिसके बाद पशु विभाग और खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर जांच की। इसमें मांस का अवैध भंडारण होने की पुष्टि हुई। अब अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए मांस किस पशु का है, इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
अभी तीन दिन पहले ही जहानाबाद पुलिस ने बारात में आए मेहमानों को परोसने के लिए लाए गए गोमांस के साथ दो लोगों के पकड़कर जेल भेजा था। इस मामले में पूछताछ के बाद सामने आया था कि गोमांस अमरिया की एक लाइसेंसी मीट की दुकान से बेचा जा रहा था। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह एक और मामला इससे जुड़ा निकलकर सामने आया। यूपी 100 पर कॉल कर एक व्यक्ति ने शिकायत की कि मोहल्ला भूरे खां में अशरफ की लाइसेंसी दुकान से गोमांस की बिक्री की जा रही है। इस पर यूपी 100 की 2056 गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस के दुकान पर पहुंचते ही करीब सौ से अधिक लोग जमा हो गए और पुलिस टीम को घेर लिया। पूछने पर दुकान स्वामी पुलिस से उलझना शुरू हो गया। इसकी वायरलैस पर सूचना दी गई। जिसके बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने कोतवाल अनिल कुमार सिंह, कमल्ले चौकी इंचार्ज निर्देश चौहान को पुलिस बल के साथ मौके पर भेज दिया। पुलिस बल के मौके पर आने के बाद भीड़ को सख्ती से शांत कराया गया। जिसके बाद खाद्य विभाग और पशु विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर जांच की। इसमें 40 किलोग्राम मांस सही पाया गया, जबकि करीब ढाई क्विंटल मांस अवैध निकला। उसका गलत तरीके से भंडारण करने की बात निकलकर सामने आई। जिस पर उसको नष्ट करा दिया गया। इधर, पुलिस की कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक मौके से खिसक गया। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर मिले मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही गोमांस को लेकर पुष्टि हो सकेगी। ऐसे में कानूनी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।