फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ससुराल से विवाहिता गायब, मचा हड़कंप

ससुराल से विवाहिता गायब, मचा हड़कंप

Tue, 12 Dec 2017 06:23 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
ससुराल से विवाहिता गायब, मचा हड़कंप
UP Police

विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे कॉलोनी में रविवार देर रात एक बजे विवाहिता ससुराल से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। आंख खुलने पर पति ने खुद को कमरे में बंद पाया तो उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। सोमवार दोपहर को दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सुनगढ़ी क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी बरखेड़ा के कुंदनपुर गौटिया निवासी ज्योति से हुई थी। तीन दिन पहले वह अपने मायके से आई थी। रविवार रात खाना खाकर दोनों कमरे में साने चले गए। देर रात एक बजे आंख खुली तो पीड़ित ने पत्नी को नदारद पाया। उठकर तलाशने की कोशिश की गई, तो पीड़ित के कमरे की कुंडी बाहर से लगी मिली। शोर मचाने पर दूसरे कमरे में सो रहे परिवार वाले आ गए और दरवाजा खोलकर युवक को बाहर निकाला। रात में ही इसकी सूचना विवाहिता के मायके वालों को दी गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर सोमवार सुबह पति ने सुनगढ़ी पुलिस को दी। उधर सूचना मिलने पर पहुंचे विवाहिता के परिवार वालों ने ससुरालियों पर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसके अलावा विवाहिता के लापता होने के पीछे हत्या कर शव गायब करने की आशंका जताई। यह भी आरोप लगाया कि ससुराल के तीन सदस्यों से हुई बातचीत में विवाहिता के गायब होने की कहानी अलग-अलग बताई गई। एसएचओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम ने बताया कि दरोगा सुलतान सिंह को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। मामला हत्या का प्रतीत नहीं हो रहा है। पति की ओर से गुमशुदगी दर्ज की गई है। गुत्थी सुलझाने के लिए विवाहिता के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed