{"_id":"59ec877d4f1c1b86698b6de3","slug":"111508673405-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोया व्यापारी को गोली मारने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोया व्यापारी को गोली मारने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 22 Oct 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने खोया व्यापारी को गोली मारने के मुख्य आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गोली कांड में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
मोहल्ला बख्तावर लाल के खोया व्यापारी अनिल राठौर को 20 अक्तूबर को बारह पत्थर रोड के होली चौराहे पर दिन दहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। अनिल की मां प्रेमवती ने उसी दिन कोतवाली में जानलेवा हमला करने के आरोप में मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। रिपोर्ट में मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी शनि और थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कटकवारा निवासी मन्नू गंगवार को नामजद किया गया था। पुलिस ने रविवार को बरेली रोड के भड़रिया मोड़ से गोली कांड के मुख्य आरोपी शनि को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह बरेली जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि शनि का चालान कर दिया गया है। इस गोली कांड का दूसरा नामजद आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।