{"_id":"59d21e584f1c1ba8538b5577","slug":"111506942552-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के कमरे में घुसे दबंग ने की छेड़छाड़, धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के कमरे में घुसे दबंग ने की छेड़छाड़, धमकाया
Updated Mon, 02 Oct 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। कमरे में सो रही महिला को गांव के एक युवक ने दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। महिला के शोर मचाने पर छत पर सो रहे परिवार वाले मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी धमकी देकर भाग निकला। महिला ने गांव के युवक पर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने जहानाबाद थाने में दी तहरीर में बताया कि 28 सितंबर की रात उसके पति व बेटा छत पर सो रहे थे। वह कमरे में सो रही थी। देर रात गांव का एक युवक नशे की हालत में दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया और पीड़िता को दबोचकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर छत पर सो रहे उसके परिवार वाले आ गए। जिन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी धमकी देकर भाग गया। महिला का आरोप है कि आए दिन आरोपी नशे की हालत में उससे छेड़छाड़ करता है। महिला की तहरीर पर जहानाबाद एसएचओ किरनपाल सिंह ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन