फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मजदूरी के दस हजार मांगे तो कर दी पिटाई

मजदूरी के दस हजार मांगे तो कर दी पिटाई

Sat, 24 Jun 2017 05:23 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
मजदूरी के दस हजार मांगे तो कर दी पिटाई
पीलीभीत। साझे में की गई मजदूरी के दस हजार रुपये मांगने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। दोबारा तकादा करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रामनगर कालोनी बरहा निवासी अशोक कुमार सागर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने पिछले दिनों चिडिय़ादा गांव निवासी एक युवक के साथ मार्बल लगाने का काम किया था। जिसकी मजदूरी के दस हजार रुपये बकाया है। इसको कई बार आरोपी से मांगा गया, लेकिन टालमटोल की जाती रही। शुक्रवार को पीड़ित अपनी मजदूरी के दस हजार रुपये लेने के लिए आरोपी के घर पहुंचा। जहां उसने रुपये देने से इंकार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। एसएचओ गोपीचंद ने बताया कि मामला लेनदेन का होने पर दोनों पक्षों को आमने सामने कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed