फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, बालक की मौत

डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, बालक की मौत

Tue, 20 Jun 2017 04:59 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, बालक की मौत
पीलीभीत। बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा के पास डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पांच वर्षीय संजू पुत्र महेश की मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के जंगरौली गांव निवासी महेश कुमार (32) पुत्र लोचनप्रसाद खेती करते हैं। सोमवार को रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने बरेली के ग्राम सिंधौली गए थे। उनके साथ पत्नी उर्मिला देवी और पांच वर्षीय बेटा संजू भी साथ थे। मंगलवार दोपहर तीनों बाइक से वापस घर के लिए निकले। बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा के पास पहुंचते ही बाइक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। बीच सड़क लहूलुहान हालत में घायलों को पड़ा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने संजू को मृत घोषित कर दिया। घायल दंपति महेश और उर्मिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवारीजन और दर्जनों ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे और जानकारी जुटाई। परिवारीजनों ने बताया कि मृतक दो भाईयों में छोटा था। उसका एक बड़ा भाई अंकित (6) है। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed