फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   110 liters of wine Including one arrested

110 लीटर शराब सहित एक गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2015 10:10 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sun, 15 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली और घुंघचाई चौकी पुलिस ने 110 लीटर शराब, शराब बनाने के उपकरण सहित एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसआई जगपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि गांव भगवंतापुर के समीप माधोटांडा जंगल से बाइक से लाई जा रही शराब की सूचना पर घेराबंदी की। बाइक से पचास लीटर शराब लेकर जा रहे मोहल्ला बमनपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर साधू और उसका साथी हीरा बाइक छोड़कर भाग गए। बाइक और पचास लीटर शराब को कब्जे में लिया गया है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि बाइक जप्त करने की रिपोर्ट भेजी जा रही है।

विज्ञापन

घुंघचाई। चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि गांव बौठा में शराब बनाने की सूचना पर गांव के एक खंडहर में छापा मारा गया। साठ लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण सहित गांव निवासी कुलदीप उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। उन्होंने बताया कि प्रधानी पद के संभावित तीन प्रत्याशी अपने समर्थकों के लिए शराब बनवा रहे थे। जिनके खिलाफ भी जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed