फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो घायल

हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो घायल

Mon, 15 Apr 2019 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो घायल
पीलीभीत। वाहनों की तेज रफ्तार दो और परिवारों में मातम का कारण बन गई। अलग-अलग स्थानों पर रविवार रात हुए हादसों में महिला समेत दो की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीसलपुर में मेला देखकर गांव की किशोरी संग लौट रही महिला की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई, वहीं बरखेड़ा क्षेत्र में किसी वाहन की चपेट में आकर शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे किसान को जान गंवानी पड़ी। इसकी खबर मिलने के बाद से दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई हे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। संबंधित थानों की पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी की। इसमें मजदूर के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया, जबकि महिला के शव को सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी है।
विज्ञापन

हादसा एक: दावत से लौट रहे बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी घायल
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के पिपराखास गांव निवासी 23 वर्षीय तेज बहादुर पुत्र रीतराम खेती करते थे। रविवार रात कस्बा बरखेड़ा में आयोजित एक बरात में शामिल होने के लिए वह नगराफिजा गांव निवासी 20 वर्षीय मुुनेंद्रपाल के साथ आए थे। रात करीब साढ़े दस बजे दोनों बाइक से घर के लिए निकले। बाइक विपिन चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। बरखेड़ा-दौलतपुर मार्ग पर रंपुरा नत्थू गांव के पास पहुंचते ही किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी बरखेड़ा भिजवाया। खबर मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर विपिन को रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में विपिन को लेकर जिला अस्पताल आए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां से परिजन शव अपने साथ लेकर गांव आ गए। घर पर चीख पुकार मच गई। मां सावित्री देवी और पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके दो साल का बेटा अरूष है। परिवार वालों के इंकार करने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। गमगीन माहौल में सोमवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर, घायल मुनेंद्रपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसा दो: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, किशोरी घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के चुर्रासकतपुर गांव निवासी 40 वर्षीय चंद्रकली पत्नी गेंदनलाल रविवार रात गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर डंडिया नवाजिस अली (बरेली) गांव में लगा नवरात्र मेला देखने गई थीं। उनके साथ गांव की ही पूनम पत्नी रामआसरे भी थी। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों पैदल घर आ रही थीं। गांव के नजदीक पहुंचते ही बीसलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रकली की मौके पर मौत हो गई, जबकि पूनम घायल हो गई। बाइक सवार मौके से भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल किशोरी को सीएचसी भर्ती कराया गया। इधर, परिजनों से जानकारी कर महिला के शव को कब्जे में ले लिया, जिसको दूसरे दिन सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। मृतका के दो बेटे आकाश और सूरज हैं। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि बाइक सवार का पता नहीं लग सका है। परिजनों से हादसे की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल व्यापारी की बरेली में मौत
मझोला। नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा के मेन बाजार के निवासी अमित अग्रवाल (32) पुत्र मदन अग्रवाल सरिया-सीमेंट व्यापारी थे। 12 अप्रैल की रात वह बरेली से काम निपटाकर कार से घर लौट रहे थे। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ललौरीखेड़ा गांव के पास पहुंचते ही सड़क पर आई नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई थी। इसमें वह घायल हो गए थे। परिजनों ने बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में उनको भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान रविवार रात अमित की मौत हो गई। सोमवार सुबह परिवार वालों ने अमित की मौत पर बरेली कोतवाली में तहरीर दी। इसमें प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बरेली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। व्यापारी की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। मृतक के दो बच्चे तीन वर्षीय नक्षत्र, दो वर्षीय नैना हैं। पत्नी हिमांशी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed