{"_id":"5c7d5cb0bdec22140f074b4a","slug":"101551719600-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा बचके.. मनमाफिक तहरीर लिखवाती है सुनगढ़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जरा बचके.. मनमाफिक तहरीर लिखवाती है सुनगढ़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ट्रक का शीशा तोड़कर नकदी उड़ाने वालों पर सुनगढ़ी पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से पीड़ित ट्रक चालक संतुष्ट नहीं है। पुलिस पर मनमाफिक तहरीर लिखाने और बरामदगी को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। चालक ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
उत्तराखंड के सितारगंज निवासी सुखविंदर सिंह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह ट्रक चालक हैं। दो फरवरी को वह ट्रक लेकर लखनऊ से सितारगंज जा रहे थे। पीलीभीत एआरटीओ कार्यालय से उनको फिटनेस सर्टिफिकेट लेना था, इसलिए वह असम चौराहे पर ट्रक खड़ा कर सो गए। सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग ट्रक शीशा तोड़कर भीतर आ गए। जिसके बाद जेब में रखे 7800 रुपये और बैग चोरी कर ले गए। बैग में कपड़ों के अलावा 30 हजार रुपये भी थे। जागने पर जब घटना का पता लगा। चौराहे पर मौजूद कुछ पहचान के लोगों संग तलाश की। जिसके बाद एक अन्य ट्रक में चोरी करने की कोशिश करते वक्त उन्होंने दो आरोपियों को पकड़ लिया। उन्होंने अपना नाम मोहल्ला पकड़िया निवासी रोहित सागर और रिठौरा बरेली के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी देवेश बताया था। दोनों आरोपियों को 1900 रुपये की बरामदगी दिखाकर पुलिस ने जेल भेज दिया है। अब पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उनकी दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मनमाफिक तहरीर लिखा ली गई। सिर्फ 1900 रुपये की बरामदगी की गई जबकि कुल 37,800 रुपये चोरी हुए थे। पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इधर, सुनगढ़ी पुलिस खुद पर लगाए गए आरोपों को सिरे से निराधार बता रही है।