{"_id":"5c6fedb3bdec220c1b1407b8","slug":"101550839219-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में रंजिशन लगाई आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने के खेत में रंजिशन लगाई आग, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा/पीलीभीत। अज्ञात कारणों के चलते गन्ने के खेत में आग लग गई। शोर पर जमा हुए ग्रामीणों की मदद से किसान ने जब तक आग पर काबू किया, तब तक 15 बीघा में खड़ी गन्ने की फसल जल गई। गांव के ही पिता-पुत्र पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित किसान ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मामले की जांच कराई जा रही है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गुलरा मचवापुर गांव निवासी सुरेश मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके खेत में गन्ने की फसल खड़ी है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने पर गांव में शोर मच गया। कुछ ही देर काफी ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और बमुश्किल आग पर काबू किया जा सका। इस दौरान 15 बीघा में खड़ी फसल पूरी तरह से जल गई। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपने बेटे की मदद से खेत में आग लगाने का आरोप लगाया है। इसकी नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन