फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 वर्षीय किशोर पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

15 वर्षीय किशोर पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

Sun, 02 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
15 वर्षीय किशोर पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
15 वर्षीय किशोर पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन


अमरिया (पीलीभीत)। सात साल की मासूम बच्ची से गांव के ही 15 वर्षीय किशोर ने विद्यालय के शौचालय में ले जाकर इंटरवल के समय कई बार दुष्कर्म किया। चार दिन पहले बच्ची को रक्तश्राव होने पर परिवारीजनों ने उसके ठीक होने पर जानकारी जुटाई, तो बच्ची से दरिंदगी की कहानी सुन उनके होश उड़ गए। इसकी शिकायत लेकर वह आरोपी के घर पहुंचे तो उनको धमकाकर भगा दिया गया। अमरिया पुलिस ने परिवारीजनों से मिली तहरीर पर शनिवार को आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने देर शाम अमरिया पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।
अमरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक मजदूर ने बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री गांव के सरकारी विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। गांव का ही एक 15 वर्षीय किशोर दूसरे विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। आरोप है कि किशोर आए दिन बच्ची के विद्यालय पहुंच जाता और उसको इंटरवल के समय शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म करता। आरोपी किशोर से मिली धमकियों से घबराकर बच्ची ने परिवारीजनों से अब तक कोई बात नहीं बताई थी। चार दिन पहले बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई, परिवार वालों ने उसके कपड़े में खून लगा देखा। यह देख परिवार वालों को अप्रिय वारदात की आशंका हुई। बच्ची के ठीक होने के बाद उससे परिवारीजनों ने जब पूछा तो पहले तो वह घबरा गई, लेकिन बाद में पूरी घटना बताई। बच्ची से हुई दरिंदगी की दास्तां सुनकर परिवारीजनों के होश उड़ गए। इसकी शिकायत करने के लिए वह आरोपी किशोर के घर पहुंचे। आरोप है कि किशोर के परिवारीजनों ने गलती स्वीकारने के बजाए उल्टा उनको ही धमकाना शुरू कर दिया। दुबारा आने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भगा दिया। इसकी शनिवार को अमरिया पुलिस को नामजद तहरीर दी गई। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। देर शाम एसपी बालेंदु भूषण सिंह, सीओ सदर योगेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मौके पर जाकर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। मैं खुद अमरिया पहुंच गया हूं। दोनों नाबालिग हैं, इसलिए गहनता से छानबीन की जा रही है। सत्यता के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालेंदु भूषण सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed