{"_id":"5b3e5f054f1c1b08278b4be7","slug":"101530814213-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के बाद गैर हाजिर हुए सिपाही की मुरादाबाद में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टी के बाद गैर हाजिर हुए सिपाही की मुरादाबाद में मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की छुट्टी लेकर घर गए सिपाही 40 वर्षीय महेश यादव की मुरादाबाद स्थित घर पर बुधवार को मौत हो गई। बृहस्पतिवार को इसकी सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एसपी ने उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराते हुए फोन पर संपर्क कर परिजनों को ढांढस बंधाया है।
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) के रानीनागर गांव निवासी महेश यादव पुत्र रघुनाथ पुलिस विभाग में सिपाही पद पर करीब बीस साल पहले भर्ती हुए थे। 21 सितंबर 2017 को वह शाहजहांपुर से स्थानांतरित होकर पीलीभीत आए थे। उस वक्त ये निलंबित आए थे। इनकी बहाली दस फरवरी 2018 को हुई थी। इसके बाद अठारह जून 2018 को फील्ड यूनिट शाखा में महेश की तैनाती कर दी गई। दो दिन का अवकाश लेकर 23 जून को महेश यादव अपने घर चले गए थे। उनको 26 जून को वापसी करानी थी, लेकिन न तो वह लौटे और न ही कोई सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। बृहस्पतिवार को उनके मरने की खबर जिला पुलिस को मिली। बताया जा रहा है कि उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि परिजनों ने एसपी बालेंदु भूषण सिंह से हुई बातचीत में फंदा लगाने की बात नहीं कही है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि सिपाही की बुधवार को मुरादाबाद में अपने घर पर मौत हुई है। इसकी सूचना बृहस्पतिवार को मिलने पर परिजनों से फोन पर बातचीत की है। उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। पंद्रह दिन के भीतर पुलिसकर्मियों की मौत का ये तीसरा मामला सामने आया है।