{"_id":"5aeb643c4f1c1b360b8b8177","slug":"101525376060-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ागांव में किसान की चौदह बीघा ईख जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ागांव में किसान की चौदह बीघा ईख जली
Updated Fri, 04 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के बड़ागांव निवासी किसान नरेंद्र पुत्र शिवशरण त्यागी ने अपने खेत में गन्ने की फसल बो रखी है। गन्ने की फसल के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाल लाइन में आए दिन स्पार्किंग के साथ ही तार टूटकर गिरते रहते हैं। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे जर्जर हाल लाइन में स्पार्किंग होने पर किसान नरेंद्र त्यागी की गन्ने की फसल मेें आग लग गई। सूचना पर फायर कर्मी सतपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह एवं अमरजीत सोम भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घंटों प्रयास कर गन्ने की फसल में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान की चौदह बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। पीड़ित ने डीएम से जर्जर हाल लाइनों को बदलवाने एवं जली गन्ने की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।