{"_id":"5a8839b74f1c1bd34b8b92a5","slug":"101518877111-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीनने का प्रयास, साले-बहनोई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल छीनने का प्रयास, साले-बहनोई को पीटा
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल छीनने का प्रयास, साले-बहनोई को पीटा
पुलिस ने चार नामजद, एक अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। कस्बा बरखेड़ा से काम निपटाकर वापस घर जा रहे साले-बहनोई को शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे कुछ युवकों ने रोक लिया। इसके बाद मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू मारकर बहनोई को लहूलुहान कर दिया। साले की भी लाठी से पिटाई कर दी गई। बरखेड़ा पुलिस ने तहरीर मिलने पर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में मामला लूट का न होकर पुराने विवाद में मारपीट का निकलकर सामने आ रहा है।
बरखेड़ा पुलिस को दी तहरीर में कोकिली गांव निवासी अतुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह बहनोई वीरेश मिश्रा के साथ कस्बा बरखेड़ा आया था। इस दौरान वीरेश के बहनोई शिवम कुमार भी साथ थे। रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से तीनों गाव लौट रहे थे। मुड़िया वाली पुलिया के पास पहुंचते ही मुड़िया हुलास गांव निवासी मैकू, सोमपाल, अनिल, श्रीपाल कश्यप और एक अज्ञात युवक ने उनको रोक लिया। इसके बाद आरोप है कि मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपी अनिल ने चाकू से वार किया। जिसमें वीरेश की कनपटी के पास चोट आई। उधर, अन्य लोगों ने अतुल और शिवम की लाठी से पिटाई कर दी। इसमें वह घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और घायलों का मेडिकल कराया। एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद, एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला लूटपाट का नहीं है। दोनों के बीच मारपीट हुई थी। आरोपी श्रीपाल, मैकू लाल और अनिल कुमार का शांतिभंग में चालान किया गया हैै। इसके अलावा अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी नहीं पाई गई है।